महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर नशीले दवाओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की पड़ियाताल मंदिर के पास से एक नशीली दवाओं के तस्कर को गिरफ्तार किया है

जानकारी के अनुसार बताते चले की की गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बरगदवा निवासी आशीष चौधरी (पुत्र प्रद्युम्न चौधरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं, जिनमें शामिल हैं:

4,000 नशीली टैबलेट्स (नाइट्रावेट, प्रेक्सिवेल, स्पास)

180 प्रतिबंधित इंजेक्शन (पोमेटजिन, ब्रोफेन, डायजेपाम)

37 शीशी नशीला सिरप (ओनरेक्स)

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। इस ऑपरेशन में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट महावीर भामु, इंस्पेक्टर विशाल कुमार, एसआई विवेक सिंह और अजीत कुमार की टीम शामिल थी। पुलिस ने कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.