महराजगंज:रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज सोमवार को खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज सोमवार को खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लगभग 22 साल के इस युवक का शव रेल ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे यह हत्या का मामला लग रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत एसपी, एएसपी और घुघली के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। मृतक के पास से एक टूटी हुई चिलम और दस रुपए का नोट बरामद हुआ। युवक ने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से घटना की सूचना मिली थी। शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस इस जघन्य वारदात की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है और लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of  News 24