महराजगंज:आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पतरेगवा गांव में आज सोमवार सुबह 55 वर्षीय शम्भू का शव एक आम के पेड़ से लटका मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पतरेगवा गांव में आज सोमवार सुबह 55 वर्षीय शम्भू का शव एक आम के पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक की पहचान बागापार निवासी शम्भू के रूप में हुई है, जो पिछले 15 सालों से पतरेगवा गांव में अपनी बहन रीना और बहनोई महेश के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि शम्भू हाल ही में मद्रास से काम करके लौटा था। महेश की कोई संतान न होने के कारण शम्भू उनके साथ ही रह रहा था।

सोमवार सुबह गांव वालों ने कोटही माता स्थान के पास स्थित एक बागीचे में शम्भू को चिल्लाते हुए सुना। कुछ देर बाद जब लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने शम्भू का शव आम के पेड़ से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शम्भू की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

 

 

Voice Of News 24