महराजगंज में रक्षाबंधन पर उमड़ा सैलाब,भारी भीड़ ने रक्षाबंधन पर्व की भव्यता का पेश किया मिसाल

महराजगंज

देश के छोटे-बड़े शहरों में रक्षाबंधन पर्व की भव्यता और भाई-बहन के स्नेह का मिसाल बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है।

इसी प्रकार आज रक्षाबंधन के अवसर पर महराजगंज जिले के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहे पर देखते-देखते बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
यह एक साधारण भीड़ ही नहीं है बल्कि रक्षाबंधन पर्व की भव्यता और इस पर्व के प्रति लोगों से लगाव तथा जुड़ाव का उदाहरण है। राखी बांधने के लिए एका एक घरों से निकले भाई-बहनों का अचानक सिन्दुरिया चौराहे पर जमावड़ा लग गया, जो रक्षाबंधन पर्व के अस्तित्व का भविष्य निर्धारित करता दिखा।

जाम जैसी स्थिति की सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक सिन्दुरिया द्वारा मौके पर पहुंचकर जाम को हटवा दिया गया और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराया गया।

 

Voice Of News 24