महराजगंज
महराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्यौहार। पढ़ें वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

रक्षाबंधन का पर्व ऐसे तो देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन जनपद महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी की बात करें तो आज के दिन बहनों के दिल में अपने भाई के लिए अद्भुत प्यार देखने को मिल रहा है। नन्ही-नन्ही बहनें अपने प्यारे भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनके सुखमय जीवन की कामना कर रहीं हैं।
भारत के साथ-साथ सीमा पार मुल्क नेपाल से भी बहनें अपने भाइयों की कलाई में भाई-बहन के रिश्तों का पवित्र बंधन की गांठ लगाने उत्सुकता से आ रहीं हैं, जो भाई-बहन के साथ-साथ दो देशों की रिश्तों को भी मजबूती प्रदान करता है।
महराजगंज:करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/GNEtrLfnN1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2025























