महराजगंज : आनंद नगर में एक बार फिर रक्षाबंधन का पावन त्योहार अपने संग लेकर लौटा खुशियों का बहार, बाजारों में चकाचौंध,राखी की दुकानें बाजार की बढ़ा रहीं शोभा,

महराजगंज

जनपद महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों में लौटी रौनक, लोगों में दिख रहा अपार उत्साह, राखी की खरीददारी करने निकलीं बहनों की दुकानों पर लगी भारी भीड़, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंद नगर में रक्षाबंधन त्यौहार पर बाजारों में एक बार फिर लंबे अरसों बाद रौनक लौट आई हैं। पूरे नगर में जगह-जगह पर लगी रक्षाबंधन एवं मिठाई की दुकानें रक्षाबंधन की त्योहार को भव्यता की डोर से बांध रहीं हैं। रक्षाबंधन के एक दिन पहले ही बाजार में चहल पहल बढ़ गई है।
इस पर्व पर बहने अपने भाइयों के लिए राखी एवं मिठाइयां खरीदतीं अत्यंत उत्साहित और बहुत ही उत्सुक नजर आ रहीं हैं।

इस त्यौहार पर बहाने अपने भाइयों की कलाई में राखी के पवित्र बंधन को बांधने के बाद उनके लंबी उम्र की दुआएं मांगती हैं और उन्हें सदा खुश रहने का आशीर्वाद भी देती है। यह भाई बहन का एक ऐसा पर्व है जो सदियों से चला आ रहा है। इस त्यौहार में भाई, बहन के रक्षाबंधन बांधने के बाद उनकी रक्षा का वचन देते हैं, जिसके कारण इस त्यौहार का नाम रक्षाबंधन पड़ा है,जो भाई बहन के प्यार का एक अनोखा त्यौहार माना जाता है।

 

Voice Of News 24