बुलंदशहर: BJP अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

बुलंदशहर

बुलंदशहरजनपद में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में एक युवक और महिला को कार में आपत्तिजनक और अर्धनग्न अवस्था में पकड़ा गया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा युवक कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनुसूचित मोर्चा का जिला मंत्री बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से जिले की राजनीति में हलचल मच गई है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

खासकर ऐसे समय में जब पार्टी अपनी शुचिता और नैतिक मूल्यों पर जोर देती है। फिलहाल, इस मामले पर राजनीतिक दलों या संबंधित व्यक्ति की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस और पार्टी संगठन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, यह देखना बाकी है।यह कहना गलत नहीं होगा कि कुछ महीनों से बीजेपी नेताओं के जिस तरह के कारनामे उजागर हुए हैं, उसका असर पार्टी की छवि पर पड़ा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.