बागपत
बागपत जनपद से इस साल की कांवड़ यात्रा में एक ऐसी भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बागपत जनपद से इस साल की कांवड़ यात्रा में एक ऐसी भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया है। बागपत का एक पोता अपनी बुज़ुर्ग दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार तक लाया और उन्हें गंगा के पावन दर्शन कराए। अब वह हरिद्वार से हरियाणा तक अपनी दादी को लेकर 210 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेगा।
यह शिवभक्त पोता अपनी दादी के साथ हरियाणा की ओर रवाना हो गया है और बताया जा रहा है कि वह आशुतोष का जलाभिषेक करेगा। पोते की इस अनूठी और भावुक पहल की हर कोई सराहना कर रहा है। उसे देखने वाले लोग भाव-विभोर हो रहे हैं।
दादी के प्रति पोते के इस प्रेम और समर्पण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मानवीय रिश्तों की गहराई और भारतीय संस्कृति में बड़ों के प्रति सम्मान के महत्व को दर्शाता
मेरठ पुलिस ने श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर देखते हुए फ्लैग मार्च निकाल दिया सुरक्षा का संदेशhttps://t.co/HZbvxNYk1b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2025























