बागपत के पोते ने दादी को कांवड़ में बैठाकर कराए हरिद्वार के दर्शन,हरियाणा तक 210 KM पैदल चलेगा शिवभक्त,जीत लिया सबका दिल

बागपत

बागपत जनपद से इस साल की कांवड़ यात्रा में एक ऐसी भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

बागपत जनपद से इस साल की कांवड़ यात्रा में एक ऐसी भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया है। बागपत का एक पोता अपनी बुज़ुर्ग दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार तक लाया और उन्हें गंगा के पावन दर्शन कराए। अब वह हरिद्वार से हरियाणा तक अपनी दादी को लेकर 210 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेगा।

यह शिवभक्त पोता अपनी दादी के साथ हरियाणा की ओर रवाना हो गया है और बताया जा रहा है कि वह आशुतोष का जलाभिषेक करेगा। पोते की इस अनूठी और भावुक पहल की हर कोई सराहना कर रहा है। उसे देखने वाले लोग भाव-विभोर हो रहे हैं।

दादी के प्रति पोते के इस प्रेम और समर्पण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मानवीय रिश्तों की गहराई और भारतीय संस्कृति में बड़ों के प्रति सम्मान के महत्व को दर्शाता

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.