श्रावस्ती
श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के खैरी तराई गांव में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के खैरी तराई गांव में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक संतराम (24) रविवार रात को मोहर्रम का जुलूस देखकर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए – संतराम का शव फंदे से लटका हुआ था।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
बताया जा रहा है कि संतराम अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के खैरी तराई गांव में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/c5UerpjqDO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 7, 2025























