बलरामपुर:21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों फांसी के फंदे से लटका मिला शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना सामने आया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना सामने आया है। कल शुक्रवार को ग्राम पंचायत सेमरहना में अपने घर में महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान अर्चना गौतम (21) के रूप में हुई है, जो लालाराम गौतम की पत्नी थीं। करीब तीन साल पहले ही अर्चना का विवाह लालाराम के साथ हुआ था। इस दुखद घटना से परिवार को गहरे सदमे में है।

मृतका के पिता, राधेश्याम गौतम ने पचपेड़वा थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने अपनी तहरीर में अर्चना की हत्या की आशंका जताई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़वा थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने अर्चना को फंदे से उतार लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.