महराजगंज:अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने नौतनवा तहसील,आईसीपी और गोशाला का किया निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने आज तहसील नौतनवा के तहसील परिसर, आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) सोनौली और विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने आज तहसील नौतनवा के तहसील परिसर, आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) सोनौली और विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण किया।

तहसील परिसर के निरीक्षण के दौरान, अपर जिलाधिकारी ने वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने फरियादियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद, उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली का दौरा किया। वर्तमान संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने सीमा पर पर्याप्त सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। सोनौली के अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र होने के कारण, उन्होंने नियमित साफ-सफाई और मुख्य बाजार को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए भी निर्देशित किया।

अपर जिलाधिकारी ने भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को परियोजना कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में, उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सरकारी गोआश्रय स्थलों में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत कोट कम्हरिया स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में किए गए सफाई कार्यों का अवलोकन किया और गोवंशों के खाने-पीने, साफ-सफाई और उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को उपलब्ध रजिस्टर को अपडेट रखने और निर्धारित ड्यूटी के अनुसार गोशाला में कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा। अपर जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि गोवंश का संरक्षण और संवर्धन मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है।

निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी नौतनवां और तहसीलदार नौतनवां भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.