महराजगंज
महराजगंज जनपद केजिलाधिकारी अनुनय झा ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद केजिलाधिकारी अनुनय झा ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से विस्तृत रिपोर्ट तलब की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जीएमसी नामक संस्था को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया। इसके अतिरिक्त, रिथ्वीक कोया कंपनी पर कार्यों में सुस्ती बरतने के कारण लगभग 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वे जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाएं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके और आम जनता को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















