सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज सोमवार को लेदवा गांव के समीप वर्डपुर गौरा रोड से अभियुक्त असगर उर्फ किनकिन को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने बीते 5-6 अप्रैल की रात को बचड़ा बचड़ी गांव में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था।
पकड़ा गया अभियुक्त असगर उर्फ किनकिन, कतीवन बंजारा का पुत्र है और वह थाना मोहाना के गोपीजोत गांव का निवासी है। पुलिस ने उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो छुरी, एक नायलॉन की रस्सी और एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया है।
इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष रामदेव के साथ उप-निरीक्षक सर्वेश चंद्र और कांस्टेबल दिनेश यादव, आलोक यादव तथा सिकंदर शामिल थे। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















