महराजगंज:घर के अंदर बने बेसमेंट में सांपों का बसेरा, दर्जनों सांपों को देख मचा हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीडाली में एक निजी आवास के अंदर बने बेसमेंट में सांपों का बसेरा मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीडाली में एक निजी आवास के अंदर बने बेसमेंट में सांपों का बसेरा मिलने से हड़कंप मच गया। घर के अंदर बेसमेंट चेंबर में दर्जनों सांपों के झुंड को देखकर परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

सांपों की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। जैसे ही सांपों के निकलने की खबर फैली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई, और यह घटना पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गई है।

फिलहाल, वन विभाग की टीम सांपों को सुरक्षित रूप से पकड़ने का प्रयास कर रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बेसमेंट में इतने सारे सांप कैसे और कब से जमा थे। इस घटना ने हरदीडाली गांव में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

 

 

Voice Of News 24