महराजगंज:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के जिला उद्योग चौराहे पर सोमवार सुबह ल एक ई-रिक्शा और एक बाइक की टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 


महराजगंज जनपद के जिला उद्योग चौराहे पर सोमवार सुबह ल एक ई-रिक्शा और एक बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चौराहे के बीच पलट गया, जबकि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा मुख्यालय की तरफ से आ रहा था, जबकि बाइक सवार पीपरदेउरा की ओर से चौराहे में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्भाग्य से, इसी टक्कर में स्कूल जा रही एक छात्रा की साइकिल भी चपेट में आ गई, जिससे साइकिल का पहिया मुड़ गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि छात्रा सुरक्षित है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। उन्होंने पलटे हुए ई-रिक्शा और क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं।

 

Voice Of News 24