सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में आज तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। पुरानी नौगढ़ के सरजू नगर में स्थित शिव मंदिर का एक पुराना पीपल का पेड़ तेज हवाओं के चलते धराशायी हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आज तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। पुरानी नौगढ़ के सरजू नगर में स्थित शिव मंदिर का एक पुराना पीपल का पेड़ तेज हवाओं के चलते धराशायी हो गया। इस घटना में पेड़ गिरने से चार बिजली के पोल भी टूट गए, जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई।
इस घटना ने सिद्धार्थनगर नगर पालिका की व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर हो चुके पेड़ों और बिजली के खंभों पर ध्यान नहीं दिया जाता, जिसके कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। पेड़ गिरने और बिजली के पोल टूटने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























