सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले में अवैध खनन के खिलाफ आज शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डुमरियागंज उपजिलाधिकारी संजीव दीक्षित के निर्देश।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले में अवैध खनन के खिलाफ आज शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डुमरियागंज उपजिलाधिकारी संजीव दीक्षित के निर्देश पर ग्राम सीकोहरा कोहड़ा में छापेमारी की।
नायब तहसीलदार डुमरियागंज बिंद्रेश गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अवैध खनन में लिप्त मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को पकड़ा गया।
तहसीलदार रवि कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को थाना डुमरियागंज में जमा करा दिया गया है। पुलिस नियमानुसार इन वाहनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























