सिद्धार्थनगर:डीएम के निर्देश पर कार्रवाई,तीन साल के संघर्ष के बाद किसान को मिली कब्जा मुक्त जमीन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़ तहसील में एक किसान को तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी जमीन वापस मिल गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़ तहसील में एक किसान को तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी जमीन वापस मिल गई है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर तहसीलदार नौगढ़ डॉ. संतराज सिंह ने यह कार्रवाई की।

यह मामला जोगिया थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम दत्तपुर का है। यहां गाटा संख्या 114 में राधेश्याम की 1260 वर्ग मीटर जमीन पर राम बृक्ष नामक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा था। राधेश्याम पिछले तीन वर्षों से अपनी जमीन को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

अपनी परेशानी लेकर राधेश्याम जिलाधिकारी की जनसुनवाई में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी समस्या रखी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार नौगढ़ ने दोनों पक्षों को सुना और फिर पुलिस बल की सहायता से जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया।

इस कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम में तहसीलदार नौगढ़ के साथ राजस्व निरीक्षक जोगिया राजेश गुप्ता, लेखपाल अजय कुमार, लेखपाल विपिन कुमार, लेखपाल हरिकिशन और जोगिया थाने की पुलिस टीम उपस्थित थी।

Voice Of News 24