सिद्धार्थनगर: बीएसए का चला शिक्षा माफिया पर चाबुक खेसरहा में दो गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर आज विकास क्षेत्र खेसरहा के ग्राम पंचायत कुर्थिया में संचालित दो गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करा दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर आज विकास क्षेत्र खेसरहा के ग्राम पंचायत कुर्थिया में संचालित दो गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करा दिया गया। ये विद्यालय गौतम बुद्ध एकेडमी कुर्थिया और श्री राम ग्लोबल एकेडमी कुर्थिया हैं।

गौतम बुद्ध एकेडमी कक्षा 1 से 5 तक संचालित हो रहा था, जिसमें 35 छात्र पढ़ रहे थे। विद्यालय के प्रबंधक सिकंदर कुमार को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों का अगले पांच दिनों में नजदीकी परिषदीय विद्यालयों या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दाखिला कराएं और इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी खेसरहा के कार्यालय को दें।

इसी क्रम में, श्री राम ग्लोबल एकेडमी, कुर्थिया, जो कक्षा 1 से 5 तक चल रहा था और जिसमें 40-45 छात्र पढ़ रहे थे, को भी बंद करा दिया गया है। विद्यालय के प्रबंधक आर के यादव को भी निर्देशित किया गया है कि वे सभी छात्रों का अगले पांच दिनों में नजदीकी परिषदीय या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन कराएं और इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी खेसरहा के कार्यालय को दें। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी खेसरहा नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अन्य गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भी नोटिस जारी की गई है। यदि वे विद्यालय बंद नहीं करते हैं, तो एक अभियान चलाकर खेसरहा ब्लॉक के सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को जल्द ही बंद कराया जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.