सिद्धार्थनगर : पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के वांछित आरोपी को पुलिस ने सिखाया सबक, पैर में लगी गोली,अस्पताल में कराया गया भर्ती

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में एसओजी और भवानीगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आज एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौकशी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि चकचई तिराहे पर चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपी अजरूद्दीन उर्फ गज्जन, निवासी विथरिया, ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजरूद्दीन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी में पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, चाकू, बोगदा, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अजरूद्दीन गौकशी के पुराने मामलों में पहले से वांछित था और उस पर पहले से ही 7 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24