महराजगंज: एसपी ने किया थाना निचलौल का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा आज थाना निचलौल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा आज थाना निचलौल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों, CCTNS/IGRS पर हो रहे कार्यों और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान, एसपी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

एसपी के इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य थाने के कामकाज का जायजा लेना और पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक सजग बनाना है।


Voice Of News 24