महराजगंज :पुलिस ने सर्राफा लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

महराजगंज

महाराजगंज जनपद पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों से लूटपाट करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद पुलिस ने सर्राफा कारोबारियों से लूटपाट करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भिटौली थाना क्षेत्र में एसओजी, स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, अगया नहर के पास हुई एक मुठभेड़ में दो कुख्यात लुटेरे, अरविंद यादव और अनूप राजभर, को गिरफ्तार किया गया। इस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अरविंद यादव घायल भी हुआ है। इसके अतिरिक्त, महिला आरोपी माया देवी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है।

मौके से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही, नकदी, लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और भारी मात्रा में जेवरात भी बरामद हुए हैं, जिनमें 1.260 किलोग्राम चांदी, 21 ग्राम सोना, चार जोड़ी पायल और सोने की दो टिकिया शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने धर्मपुर और मोतीराम अड्डा बाजारों में हुई लूट की वारदातों को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वे लूट के जेवरों को गलाकर टिकिया बनाते थे और माया देवी इन जेवरों को बेचने का काम करती थी।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में हुई इस महत्वपूर्ण कार्रवाई से कई पुराने लूट के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.