महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर छितही खुर्द के पास देर रात लगभग 12 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर छितही खुर्द के पास देर रात लगभग 12 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में खरबूज लदे हुए थे।
जानकारी के अनुसार, पिकअप फरेंदा की ओर जा रही थी, तभी छितही खुर्द के समीप यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल चालक को पिकअप से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























