सिद्धार्थनगर:अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत,सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर नंबर 3 स्थित भैसहवा गाँव में आज एक अजगर सांप के निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर नंबर 3 स्थित भैसहवा गाँव में आज एक अजगर सांप के निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, विशाल अजगर को देखकर लोग भयभीत हो गए और अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर को गाँव के आसपास घूमते हुए देखा जा सकता है, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी मिली है कि ग्रामीण इस घटना की सूचना वन विभाग को देने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा जा सके और उसे जंगल में छोड़ा जा सके।

 

Voice Of News 24