अम्बेडकरनगर में नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ा प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अम्बेडकरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट का विरोध प्रमुख मुद्दा रहा।जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं पर ईडी का दुरुपयोग कर रही है। वरिष्ठ नेताओं द्विजेंद्र नारायण शुक्ला, अवधेश मिश्रा और सुखलाल वर्मा ने गांधी परिवार के त्याग की चर्चा की।प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव विशाल वर्मा ने सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लोकतंत्र विरोधी रवैया नहीं बदला तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।कार्यक्रम में अमित कुमार यादव, जियाउद्दीन अंसारी, राजबहादुर मिश्रा, वीरेंद्र गौतम, जितेंद्र पटेल, शाहबाज गांधी, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत यादव समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.