शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत बेसिक शिक्षकों के तबादले अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 20 अप्रैल कर दिया

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षकों की परेशानी देखते हुए अंतर्जनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 20 अप्रैल कर दिया है। पहले यह अंतिम तिथि 11 अप्रैल थी।

बताते चले की की नई तिथि के अनुसार, शिक्षक अब 20 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से अपने तबादले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, संबंधित शिक्षकों को आवेदन की हार्डकॉपी 21 अप्रैल तक अपने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होगी।

जिन शिक्षकों ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है, वे अपनी आपत्तियां 15 अप्रैल तक बीएसए कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। सभी प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 17 अप्रैल तक कर दिया जाएगा।

शिक्षकों में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह है और इसे एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार के इस फैसले से उन शिक्षकों को समय मिला है जो किसी कारणवश पहले तय तारीख तक आवेदन नहीं कर पाए थे।जो अब कर सकते है

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.