बलरामपुर : रिंग रोड परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में बन रही रिंग रोड परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद में बन रही रिंग रोड परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल निरीक्षण की शुरुआत बहादुरापुर रेलवे क्रॉसिंग से हुई, जहां उन्होंने सड़क की चौड़ाई और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थलों पर अंडरपास निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान कुछ पिलरों में हनी कॉम्बिंग की समस्या देखी गई, जिसे डीएम ने गंभीरता से लिया और कार्यदाई संस्था को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने एनएच की लैब का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद निर्माण सामग्री की जांच करने वाली मशीनों और टेस्टिंग रिपोर्ट का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से रोड के स्लोप को संतुलित रखने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न हो।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता, डीईएसटीओ, तहसीलदार, और एनएच विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना शहर के यातायात दबाव को कम करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और इसमें किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.