सिद्धार्थनगर में तेज रफ्तार का कहर:अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना बांसी कोतवाली क्षेत्र के मलंग बाबा स्थान की है। मृतक व्यक्ति बांसी सब्जी बेचने के लिए जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और जल्दी से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया,लेकिन तबतक देर हो चुकी थी जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुबेर चौधरी जोगिया कोतवाली के ग्राम सभा गंगवल निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.