IPL2025:लखनऊ में रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 12 रनों से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क

लखनऊ के इकाना में खेले गए एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

लखनऊ के इकाना में खेले गए एक रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे, लेकिन लखनऊ के गेंदबाज आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस लक्ष्य को बचाओ किया और अपनी टीम को दूसरी जीत दिलाई।

मुंबई के सामने 204 रन का लक्ष्य था, लेकिन वे 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर केवल 191 रन ही बना पाए। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शानदार 67 रन की पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 46 रन बनाकर टीम का कुछ सहारा दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे।

इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे अधिक 60 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने सीजन की अपनी पहली अर्धशतक लगाते हुए 53 रन की पारी खेली। आयुष बडोनी ने 30 रन की तेज-तर्रार पारी खेली, और डेविड मिलर ने अंत में 14 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए, लेकिन उनकी कोशिशें मुंबई के लिए जीत में बदलने के लिए काफी नहीं थीं।यह लखनऊ सुपर जायंट्स की इस सीजन की दूसरी जीत है, जबकि मुंबई की 4 मैचों में तीसरी हार है।

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.