आग से बिटिया की शादी का सामान जलकर खाक अप्रैल को होनी थी शादी, घर में लगी आग से लाखों का नुकसान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मदनपुरा ग्राम सभा में आज एक दुखद घटना घटी, जब एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मदनपुरा ग्राम सभा में आज एक दुखद घटना घटी, जब एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई

घटना आज बुधवार की सुबह 11:45 लगभग अचानक से बरकत अली जो मदनपुर ग्राम सभा के निवासी के मकान में किसी अज्ञात कारण आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।घर के सामान को बचाने का मौके नहीं मिला और सामने ही देखते देखते ही सब कुछ खाक हो गया

 

जानकारी के अनुसार बताते चले की बरकत अली के जलने वाले सामानों में दो बाइक (एक प्लैटिना और एक सुपर स्प्लेंडर), ₹50,000 नकद, खाने का सामान, ईद के लिए खरीदे गए कपड़े, एक तख्त, चारपाई और एक ट्रैक्टर शामिल हैं।

बरकत अली की बेटी की शादी अगले महीने होने वाली थी, और उन्होंने अपनी बेटी को देने के लिए एक सुपर स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी, जो आग में जल गई।
इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.