बुलंदशहर: एमएलसी निर्वाचन को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने मतदान केंद्रों पर तैनात प्रशासनिक व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान की गोपनीयता, मतदाताओं के सुगम आवागमन और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का प्रलोभन, दबाव, पक्षपात या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्मिकों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस बल को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया कि सभी जवान अपने ड्यूटी पॉइंट पर पूर्ण अनुशासन और मुस्तैदी के साथ मुस्तैद रहें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के आसपास किसी भी अवांछनीय गतिविधि, अफवाह फैलाने या मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद प्रेमसुख दडिया और क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस की इस सक्रियता से जनपद में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.