महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैसार के टोला प्रसादपुर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैसार के टोला प्रसादपुर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर घर के बाहर बंधे मवेशियों को चुरा ले गए। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
आधी रात को दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित राधे यादव (पुत्र रामसमुझ यादव) के मुताबिक, उनकी एक भैंस और एक पड़वा रोज की तरह घर के बाहर खूंटे से बंधे हुए थे। रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने रस्सी खोलकर दोनों मवेशियों पर हाथ साफ कर दिया।
कुछ देर बाद जब परिजनों की नींद खुली और मवेशी गायब दिखे, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और दूर-दूर तक तलाश की, लेकिन चोरों और मवेशियों का कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश
सुबह घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी।
इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय ग्रामीणों में रात्रि गश्त को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर कड़े सवाल खड़े करते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था तुरंत बढ़ाने की मांग की है।
इस दौरान मौके पर ग्राम प्रधान सुखदेव यादव, घनश्याम यादव, दयाशंकर, अनिल, संतोष, मंडे यादव, अरविंद और रविंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
निष्पक्ष चुनाव होने पर सपा की होगी जीत: अब्बास अंसारी, पुलिस मुठभेड़ों की जांच की मांग
https://t.co/ii21brdXjG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












