मऊ

मऊ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मऊ जिले में विधान परिषद सदस्य पद का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मऊ जिले में विधान परिषद सदस्य पद का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया। जिले के 10 मतदान केंद्रों पर कुल 74.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूथों का जायजा लेते रहे। इस दौरान बड़राव ब्लॉक में सबसे अधिक 85.14 प्रतिशत और परदहां में सबसे कम 64.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस चुनाव में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












