बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गांव दानपुर में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गांव दानपुर में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में वोट डाले गए और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दानपुर में मतदान के लिए कुल तीन बूथ बनाए गए थे, जहां कुल 344 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 195 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल 56.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी सचिन कुमार ने विस्तृत आंकड़े साझा करते हुए बताया कि बूथ संख्या 341 पर 139 में से 84 मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, बूथ संख्या 340 पर 103 में से 54 और तीसरे बूथ पर 102 मतदाताओं में से 57 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रशासन की मुस्तैदी और कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतदाताओं ने बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












