बलरामपुर
एमएलके पी जी कॉलेज, बलरामपुर में गुरुवार को योग वेलनेस सेंटर की ओर से “योग की महत्ता” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को योग के विभिन्न लाभों से परिचित कराया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे पी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग शरीर की हर कोशिका को स्वस्थ और बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से हम अपने शरीर के प्रति जागरूक हो सकते हैं और यह हमारी सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी है।
योग वेलनेस सेंटर के संयोजक डॉ. अवनीन्द्र कुमार दीक्षित ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि यह मानसिक शांति और तनाव को दूर करने में भी मदद करता है। योग से हमारे दिमाग और मस्तिष्क को शक्ति मिलती है, और हमारी आत्मा भी शुद्ध होती है।
कार्यक्रम के संचालक लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह जीवनशैली का अहम हिस्सा है, जो तनाव कम करता है, मन को शांत करता है और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष संस्कृत पूजा मिश्रा, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. दिनेश त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























