सिद्धार्थनगर: उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरजी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरजी सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरजी सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की और वार रूम का निरीक्षण किया।

ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द त्रिपाठी ने डॉ. सिंह को वार रूम का पर्यवेक्षण कराया, जहां डॉ. आरपी सिंह ने अभिलेखों की जांच की और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही, डॉ. सिंह ने तीन गर्भवती महिलाओं से फोन पर बात की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने अल्ट्रासाउंड, रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण और वजन संबंधी जानकारी की भी समीक्षा की।

वार रूम में गूगल शीट में डेटा भरने की प्रक्रिया का निरीक्षण करने के बाद, उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने वार रूम को लगातार सक्रिय रखने की बात कही और गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया। इसके अलावा, उन्होंने हाई रिस्क मरीजों की विशेष निगरानी करने के लिए निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करने पर भी जोर दिया। इस निरीक्षण में डॉ. अचर्ना, विनय श्रीवास्तव और सरिता भी मौजूद रहे।

Voice of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.