बलरामपुर
बलरामपुर के भगवतीगंज नगर में श्री रानी सती दादी सेवा समिति के तत्वाधान में महारानी श्री रानी सती दादी के जीवन चरित्र पर आधारित “मोटी सेठानी” फिल्म का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर के भगवतीगंज नगर में श्री रानी सती दादी सेवा समिति के तत्वाधान में महारानी श्री रानी सती दादी के जीवन चरित्र पर आधारित “मोटी सेठानी” फिल्म का आयोजन किया गया। यह फिल्म भक्तों को श्री रानी सती दादी के अद्भुत जीवन और उनके योगदान से परिचित कराने के लिए प्रदर्शित की गई।
फिल्म की शुरुआत से पहले टीटू सिनेमा हॉल में भक्तों ने दादी के भजनों पर नृत्य किया, जिससे वातावरण भक्ति के रस में डूब गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्री रानी सती दादी की पूजा-अर्चना की और अंत में दादी जी की आरती की गई। इस फिल्म को दो दिन तक दिखाया गया, और भक्तों ने इसे बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से देखा।

फिल्म में रानी सती दादी की ऐतिहासिक कथा को शानदार तरीके से दर्शाया गया है। यह फिल्म राजस्थान के निर्माता राणा संजय तुलस्यान द्वारा बनाई गई है, जिसमें महाभारत काल के पात्रों जैसे अभिमन्यु और उत्तरा के अगले जन्म की कथा को शामिल किया गया है। फिल्म में बताया गया है कि अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा ने अगले जन्म में गुलसामल जी के यहां नारायणी के रूप में जन्म लिया, जबकि अभिमन्यु ने जाली राम जी के घर तनधनजी के रूप में जन्म लिया।
टीटू सिनेमा हॉल के मैनेजर बबलू शर्मा ने भक्तों को एक-एक करके लाइन से बैठाकर फिल्म दिखाई। फिल्म देखने वालों में प्रमुख रूप से बबीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सुमन तुलस्यान, ममता अग्रवाल, मंजू हमीरवासिया, खुशबू अग्रवाल, अमीता अग्रवाल, पूनम चौधरी, सिंपल शर्मा, श्यामा अग्रवाल, पूनम गोयल, नीतू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, गुड़िया गुप्ता, कमलापुरी, मधु गुप्ता, प्रमोद चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, देवीकान्त अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सीताराम तुलसीराम, रवीन्द्र गुप्ता, सूरज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राजू अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, पवन शर्मा, विनोद बंसल, विवेक अग्रवाल आदि प्रमुख भक्त शामिल थे।यह फिल्म न केवल दादी की शिक्षाओं और भक्ति को उजागर करती है, बल्कि श्रद्धालुओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का भी संदेश देती है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























