बलरामपुर:ट्रैक्टर-ट्राली की चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के ट्रैक्टर और कटर बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर के थाना तुलसीपुर पुलिस ने ट्राली चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी चोरी की गई ट्राली को काटकर बेचने की योजना बना रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर के थाना तुलसीपुर पुलिस ने ट्राली चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी चोरी की गई ट्राली को काटकर बेचने की योजना बना रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। चोरी का मामला थाना तुलसीपुर में दर्ज था, जिसकी जांच की जा रही थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर ट्रॉली चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दो अभियुक्तों के नाम सामने आए। आरोपियों की पहचान उदयराज शुक्ला (पुत्र मालिक राम), निवासी ग्राम बन्तवारा, पो. गिलौला, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती और ननके पुत्र जिब्राइल, निवासी ग्राम सिटकहना, पो. धरसमा, थाना को0 देहात, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद सरोज और अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई की। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर और कटर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, और मामले की जांच जारी है।

 

Voice Of News 24