बलरामपुर:मंत्री राकेश सचान ने भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाया, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम

बलरामपुर

बलरामपुर में आयोजित मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर उद्योग, खादी और ग्रामीण उद्योग तथा रेशम उद्योग मंत्री राकेश सचान बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर में आयोजित मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर उद्योग, खादी और ग्रामीण उद्योग तथा रेशम उद्योग मंत्री राकेश सचान बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया।

राकेश सचान ने कहा कि भाजपा सरकार ने बलरामपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए जिले में मेडिकल कॉलेज और शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए महाविद्यालय का निर्माण किया गया है। इन प्रयासों से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा की सुविधाएं मिल सकेंगी।

मंत्री ने भाजपा सरकार के इन कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे जिले के विकास में और तेजी आएगी।

Voice of News 24