बलरामपुर: योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर विशेष मेला, 25-27 मार्च तक होगा आयोजन

बलरामपुर

बलरामपुर में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर एक विशेष मेला आयोजित किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर एक विशेष मेला आयोजित किया जा रहा है, जो 25 से 27 मार्च तक बड़े परेड ग्राउंड में लगेगा। इस मेले का मुख्य विषय ‘यूपी भारत का ग्रोथ इंजन’ रखा गया है, जो राज्य के विकास की यात्रा को दर्शाएगा।

मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपनी 8 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के तहत पात्र लोगों से आवेदन फॉर्म भरवाए जाएं।

यह मेला प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। मेले में कृषि, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जैसे 6 प्रमुख विषयों पर सेशन होंगे। इन सेशनों का आयोजन हर दिन दो बार किया जाएगा।

मेले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें बेहतर कृषि उत्पादन करने वाले किसान, सक्रिय महिला प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और युवा उद्यमी शामिल होंगे। इन सम्मानित व्यक्तियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए जाएंगे।

इसके साथ ही, जिले के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर आधारित गैलरी भी मेले में प्रदर्शित की जाएगी। बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण होंगे, जैसे क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और कवि सम्मेलन। बच्चों के लिए एक फूड कोर्ट भी लगाया जाएगा।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मेले की पूरी तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह मेला जिले में विकास और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी

जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीएसए का आदेश 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर निभानी होगी विभागीय जिम्मेदारी