लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अफसरों को निर्देश, खनन माफिया और भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अफसरों को खनन माफिया और भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अफसरों को खनन माफिया और भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीएम ने अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाने की हिदायत दी और इन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कारवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे RTO कार्यालयों में सक्रिय दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दलालों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम के इन निर्देशों से साफ है कि सरकार अवैध खनन और भूमाफिया की गतिविधियों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Voice Of News 24