गणतंत्र दिवस (2025) के दिन बलरामपुर में निकली थी गुलामी की चीख, 11 दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, जानें हैरान कर देने वाली हत्याकांड की पूरी कहानी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला एक सनसनीखेज वारदात की कहानी सामने आई है, जिसे सुनने के बाद लोग भौंचक्के रह जा रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर में पति और दूसरी पत्नी ने मिलकर पहली पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। नगर कोतवाली पुलिस ने 11 दिन बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में पति जमील और दूसरी पत्नी शबनम को गिरफ्तार कर लिया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घटना 26 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे की है। कटरा शंकर नगर में हुई इस वारदात में आरोपियों ने शमशुलनिशा (पहली पत्नी) की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। शुरुआत में पति जमील ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जब वह खेत में सोने गया था। तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर हमला किया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि दूसरी पत्नी शबनम को बच्चे नहीं हो रहे थे। जिसको लेकर मृतका शमशुलनिशा उसे अक्सर ताना देती थी। इससे परेशान होकर शबनम ने पति जमील के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। जमील भी शबनम से ज्यादा प्रेम करता था। उसी के साथ रहता था। जिसको लेकर अक्सर घर में कलह होते थे।

पूछताछ में शबनम ने कबूल किया कि वह इन रोजाना के झगड़ों से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने पति के साथ मिलकर शमशुलनिशा की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दे दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.