महराजगंज
बेजुबानो के साथ जुबानों की ऐसी बर्ताव चिंताजनक की स्थिति कर रही पैदा,बंदर की मौत के बाद सूचना मिलने पर भी बेखबर संबंधित अधिकारी, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

ग्यारह हजार विद्युत करंट की चपेट में आने से एक बन्दर की मौत हो गयी जबकि दूसरा बन्दर गम्भीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगर पंचायत अधिकारी को दिया। सूचना देने के बाद भी नगर पंचायत से बन्दर को ले जाने के लिए कोई नही आया।
जिसे लेकर वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। नगर पंचायत चौक के वार्ड नं एक अम्बेडकर नगर वार्डवासियों, दिवाकर मिश्रा, इंद्रजीत, सुरेंद्र सहानी, प्रभाकर मिश्र आदि लोगों ने बताया कि बुधवार को बन्दरो का एक झुंड वार्ड के दक्षिण तरफ जामुन के पेड़ पर पहुंच गया। पास में ही एक विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बन्दरो का झुंड विद्युत तार के दोनों तरफ छलांग लगाने लगे। उसी दौरान अचानक बिजली आ गया। जब तक बन्दर अपने आप को बचाने की कोशिश करते तब तक करंट की चपेट में आने से एक बन्दर की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा बन्दर बुरी तरह झुलस गया। वार्डवासियों ने इसकी सूचना नगर पंचायत के लोगों से किया। लेकिन कोई मृत व झुलसे बन्दर को देखने तक नही पहुंचा। जिससे वार्डवासियों में रोष व्याप्त है।
इस सम्बंध में नगर पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी देर से हुई। बन्दर को सुरक्षित दफन करा दिया जायेगा। वहीं झुलसे हुए बन्दर को पकड़वाकर इलाज कराया जायेगा।
महराजगंज में जिलाधिकारी ने इन पहलुओं को लेकर की बैठक, जाने क्या कुछ दिए आवश्यक दिशा-निर्देशhttps://t.co/nBGdkTwJtO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2025


















