महराजगंज:पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पति ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा खास काटी टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा खास काटी टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। पति-पत्नी के आपसी झगड़े के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान मोहन पुत्र छेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर मोहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.