महराजगंज
जनपद महराजगंज से तेंदुए के खौफनाक मंज़र का मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में गन्ने के खेत में काम करने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
उक्त मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए निचलौल सीएससी में पहुंचा दिया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक नेपाल में ग्राम बसइया के निवासी देवनारायण पिता प्रदुमन यादव उम्र 20 वर्ष, जो खेत में गन्ना छिल रहे थे, तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठा तेंदुए ने उन पर हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया।
महराजगंज : गणतंत्र दिवस के अवसर पर निराला इंटरमीडिएट काॅलेज,जानें क्यों बना रहा आकर्षण का केन्द्रhttps://t.co/Sa8ooZYJfd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 26, 2025























