आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद मेरठ ने थाना इंचौली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद मेरठ ने थाना इंचौली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेख, बैरिक, मैस, मालखाना, हवालात, महिला हेल्पडेस्क, कंप्यूटर कक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने पर लंबित मामलों की स्थिति का भी जायजा लिया और अधिकारियों को इन मामलों के त्वरित निपटारे के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात की।
यह निरीक्षण थाना इंचौली की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था, ताकि पुलिस सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
अम्बेडकर नगर में प्रधान संघ के सदस्यों ने पेश किया मानवता का मिशाल, दिवंगत पूर्व प्रधान की पत्नी को दिए इतनी राशि, जाने पूरी बातेंhttps://t.co/bJhMVl2LMg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 7, 2025

















