महराजगंज :चोरों के चोरी की नहीं गली दाल, ग्रामीणों ने एक को बंधक बनाकर किया पुलिस के हवाले, जाने चोरी कर रहे चोरों के वायरल विडियो की पूरी कहानी

महराजगंज

जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में दो चोरों को चोरी करना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने बंधक बना लिया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज में जहां एक तरफ पुलिस चोरों के खिलाफ सख्त नजर आ रही है वहीं दूसरी तरफ चोर पुलिस की सख़्ती को नाकाम करने में लगे हुए हैं।
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र से चोरी की एक घटना सामने आई है। जिसका विडियो भी वायरल हो गया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लालपुर और हरैया पंडित के सिवान में सिचाई विभाग के सामानों की चोरी कर रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। एक चोर को तो ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा चोर मौके से फरार हो गया।
चोरी के इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें ग्रामीण चोर को बंधक बनाए हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोर को थाने पर ले गई, जबकि भागे हुए चोर की तलाश जारी है।

 

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]