सिद्धार्थनगर में भ्रष्टाचारी ,जिलाधिकारी के सपनों पर फेरना चाहते हैं पानी, निर्माणधीन कार्यो में छोड़ दे रहे भ्रष्टाचारी का छाप

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में जहां जिलाधिकारी जिले को भ्रष्टाचारियों से कोसों दूर ले जाना चाहते हैं वहीं दूसरी तरफ पीछे-पीछे भ्रष्टाचार अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं और जिलाधिकारी के सपनों पर पानी फेरने पर तुल गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जिलाधिकारी राजा गणपति आर जबसे सिद्धार्थनगर जिले के कमान को संभालें है तभी से जनपद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए लगातार निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। फिर भी भ्रष्टाचार अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं और कहीं न कहीं अपने भ्रष्टाचार का छाप छोड़ रहे हैं। कुछ इसी प्रकार का एक मामला उसका बाजार से सामने आया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक लोहिया नगर वार्ड नंबर 5 में डूडा द्वारा इंटर लाकिंग एवं नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें जमकर भ्रष्टाचार की लहर बहती हुई देखी जा सकती है।
इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सभासद प्रतिनिधि से की तो उन्होंने भी इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचारियों द्वारा भ्रष्टाचार को इंटर लाकिंग एवं नाली निर्माण के कार्यो में छिपाने कि पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि यह इंटर लाकिंग का कार्य बिना मानक के कराया रहें। जो कभी भी दम तोड़ सकता है।
जिलाधिकारी राजा गणपति लगातार क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए सड़कों की खुदाई कर उसकी गुणवत्ता को भांपने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी अपने भ्रष्ट कारनामे को दोहराने पर लगें हुए हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.