महराजगंज
महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिकारपुर के समीप भीसवा नहर में आज दोपहर एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ पाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिकारपुर के समीप भीसवा नहर में आज दोपहर एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ पाया गया। शव को देखकर आसपास के लोग चौकस हो गए और तेजी से मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच किसी ने घटना की सूचना भिटौली थाने को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

शिकारपुर चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह और उनके हमराहियों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन इस महिला के बारे में किसी भी व्यक्ति से कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है ताकि किसी भी तरह महिला की पहचान हो सके और मामले का हल निकाला जा सके।यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है
पूरा भारत मना रहे पहला World Cup विजेता भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव का 67वां जन्मदिनhttps://t.co/q0vhWHmTbc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 6, 2025


















